Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरएसएसएस के छात्रो ने किया श्रम दान

एसएसएस के छात्रो ने किया श्रम दान

जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन राम किशुन सिंह महाविद्यालय के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधकारी डॉ.सिद्धार्थ शंकर सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय सिद्धिकपुर और रामदवर प्राइवेट आई.टी.आई.पास जाकर जाकर श्रमदान किया। वहां मौजूद ग्रामीणो को स्वक्षता के प्रति जागरूक भी किया। शिविर के दूसरे सत्र में राष्ट्र के पुनर्निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा की युवा किसी राष्ट्र के विकास के लिए आधार का काम करता है। युवा एक व्यक्ति के जीवन में वह पड़ाव है जो सीखने की कई क्षमताओं और प्रदर्शन के साथ भरा हुआ है। वास्तव में युवा राष्ट्र का संरचनात्मक और कार्यात्मक ढांचा है। राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास में पथ प्रदर्शक का कार्य करती है। आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन रमेश चंद्र मालवीय और संचालन मृदूलेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर ज्योति विश्वकर्मा, शिखा यादव, रानी यादव, अंशिका, करिश्मा, अनामिका, आंचल, रोशनी, मीरा, हंसमुख, अर्चना, माया उपस्थिति रहे।