- मुंबई से चल मरीज को छोड़ वापस लौट रहा था एम्बुलेंस
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कौडिया गांव के समीप एम्बुलेंस की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के कौडिया गांव निवासी 75 वर्षीय रामकुमार गौतम पुत्र राम अधीन शुक्रवार की दोपहर घर से कुछ दूरी पर कौडिया गांव के प्रयागराज मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार एम्बुलेंस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उक्त घायल की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने एम्बुलेंस व चालक दोनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के मुम्बई का एम्बुलेंस बस्ती में मरीज छोड़ वापस लौट रहा था।



