Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को सेवा और अनुशासन का पाठ

एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को सेवा और अनुशासन का पाठ

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध डॉ.बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, सिद्धीकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. स्वतंत्र कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा भाव सबसे बड़ा धर्म है और प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।  उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा अनुशासन में रहकर कार्य करना चाहिए और समय-समय पर गांवों में जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। डॉ.स्वतंत्र कुमार ने कहा कि एनएसएस शिविर छात्रों को समाज से जोड़ने और देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार, सरवन कुमार, आनंद मौर्य, धनमान चौहान सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।