Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएनएसएस शिविर में जल संचय पर लोगों को किया जागरूक

एनएसएस शिविर में जल संचय पर लोगों को किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के स्वयंसेवकों ने आसपास के कई गांव में जाकर ग्रामीण बच्चों को जागरूक किया और उन्हें जल संचय की लोगों को जानकारी दी। कर्मचारी डॉ. राकेश कुमार सरोज ने कहा कि पृथ्वी पर जल की कमी न हो और इसके लिए लोगों को अभी से पानी बचाना होगा और यह सब की जिम्मेदारी होगी। इस बारे में छात्रों छात्राओं ने लोगों को नुक्कड़ सभा कर घर-घर जाकर जानकारी दी और जल बर्बाद न करने की अपील किया। राजबहादुर पीजी कॉलेज गुलालपुर में एनएसएस शिविर में प्राथमिक विद्यालय छतौरा में शुरू किया। विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने बस्तियों में जाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया और कहा कि शिक्षा अनमोल है और इसमें पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। सब लोग पढ़ सकते हैं। लेकिन बच्चों को  किसी बहाने घर पढ़ने से न रोके। उन्हें सरकारी स्कूलों में भेजें और शिक्षा ग्रहण करें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ज्योतिष प्रकाश यादव ने भी संबोधित किया।