Homeअपना जौनपुरएनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • खामियां मिलने पर जतायी नाराजगी, सुधार लाने की दी नसीहत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिद्दीकपुर के उमानाथ सिंह स्वशासित राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का एनएमसी की टीम ने निरीक्षण किया और संसाधनों की जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान काफी खामियां मिलने का मामला भी सामने आया है जिस पर टीम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार लाने की नसीहत दी।

उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एनएमसी की 3 सदस्यीय टीम निरीक्षण करने आई जिसमें डॉ. नीतू अरोरा, डॉ. विश्व चंद टीम में शामिल रहे। इस दौरान टीम ने शैक्षिक संस्थान, रिसर्च लाइब्रेरी, म्यूजियम, बायोकेमिस्ट्री, लैब ऑफिस, हिस्ट्री लैब, मेडिकल लैब, फामोर्कोलॉजी, डासेक्शन हॉल, वॉशिंग एरिया, कुल्ड स्टोर का निरीक्षण किया जिसमें रखरखाव को लेकर उन्होंने सवाल भी किए। वहां मौजूद चिकित्सक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने रखरखाव व अन्य व्यवस्थाओं पर चिंता जाहिर की। इसके साथ ही चिकित्सकों के बारे में जानकरी कर विवरण लिया। साथ ही दवाओं के वितरण रजिस्टर, पैथोलॉजी सामग्री के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे जहां की दुर्दशा देखकर नाराजगी जाहिर की। ब्वायज हॉस्टल, टाइप 4 बिल्डिंग को भी देखा सबके बारे में पूछताछ किया और सभी में कुछ न कुछ सुधारने के साथ दवाओं के रखरखाव के बारे में दिशा निर्देश दिया। इस दौरान प्रिंसिपल डा. शिवकुमार, वाइस प्रिंसिपल रुचिरा सेठी मौजूद रही।

  • चिकित्सक की कार से टीम की कार का मिरर टूटा

करंजाकला। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एनएमसी की टीम निरीक्षण करने के लिए आई थी। चिकित्सक की कार से साइड लगने पर एनएमसी टीम की कार के दाहिने साइड का मिरर टूट गया और एनएमसी टीम की इनोवा कार बाहर मेडिकल परिसर में खड़ी कर दी और निरीक्षण करने चली गई। इसी दौरान एक महिला चिकित्सक कार से आई और एनएमसी टीम की इनोवा कार में दाहिने तरफ साइड लगने से कार का मिरर टूट गया जिससे इनोवा कार के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस मामले पर महिला चिकित्सक ने खेद प्रकट किया और कहा कि यह गलती से हुआ महिला चिकित्सक ने आश्वासन दिया कि कार का टूटे मिरर की भरपाई की जाएगी।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here