― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएचडीएफसी बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

एचडीएफसी बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 11:00बजे से बैंक परिसर में किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य और एडीएम सदर गणेश सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को महान कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और बैंक द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्य के लिए बधाई दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष तिवारी व ऑपरेशन मैनेजर राजीव कुमार, विमल गिरी, अजीत श्रीवास्तव, जुली श्रीवास्तव के साथ बैंक के अन्य कर्मचारी और जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स टीम  उपस्थित रही और साथ ही रक्तदान को सफल बनाने के लिए प्रयास किया गया।

Share Now...