Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के मिश्र मऊ ग्राम सभा के हरिओम राइस मिल और वॉलीबॉल क्लब के परिसर में एक दिवसीय अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य जनपदों से 13टीम, प्रतिभाग किया, प्रयागराज, डेहरी, मुजफ्फरनगर, फैजाबाद, जौनपुर, रायबरेली सांई, सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी देहरादून आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, क्षेत्रीय टीम24 में बिशुनपुर, राजापुर, औका,  सतहरिया, धनियामऊ, बेलापार, कटवार, राइस मिल आदि सभी टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों का दिलचस्प मुकाबला रहा, जहां गोरखपुर ने मुजफ्फरनगर को पछाड़ते हुए प्रथम विजेता बनने में सफल रही। वही क्षेत्रीय टीम में गंगापुर की टीम ने खानापट्टी को चित्त करते हुए प्रथम विजेता बनी सभी विजेताओं टीम को पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए नगद और शील्ड गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक सिंह, सीनियर, अंतर्राष्ट्रीय बालीबाल खिलाड़ी ने सभी खिलाड़ियों का परिचय भी प्राप्त किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि खिलाड़ी कभी हारता नहीं बल्कि वह अपने हुनर से विजेता बन जाता है, उन्होंने ऐसे प्रतियोगिता कार्यक्रम कराने पर आयोजक की सराहना की।डा.लक्ष्मी नारायण दुबे, संचालन विजय कुमार तिवारी (बीओ) रामराज यादव, नन्हे यादव, सतीश यादव, ब्रह्मा यादव, अंकित सिंह, बच्चन सिंह आदि लोग रहें।