Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक अप्रैल से किसानों को मिलेगा बिल पर छूट

एक अप्रैल से किसानों को मिलेगा बिल पर छूट

जौनपुर धारा,जौनपुर। 01 अप्रैल से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। कृषकों के हित के लिए लागू की गयी इस व्यवस्था का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस कार्यक्रम में अन्य लोगों के साथ कृषकों के द्वारा भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। चीफ एक्सक्यूटिव इंजीनियर मुकेश कुमार ने कहा कि किसान विद्युत कनेक्शन वंचित न रहें। विद्युत विभाग के तरफ पूरा सहयोग किया जाएगा। उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय के द्वारा बताया गया कि शासन के इस कदम से किसानों को खेती करने में लागत कम आएगी और लाभ अधिक होगा। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चन्द्र यादव, अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना, अधिशाषी अभियंता विद्युत एके सिंह, सहित किसानगण उपस्थित रहे।