Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • 20 मार्च तक खाता संख्या उपलब्ध करायें वाहन स्वामी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिन वाहन स्वामियों/स्कूल का वाहन लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 व विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में कार्यालय जिला निर्वाचन जौनपुर में लगा था, और किराये का भुगतान अभी तक नही हुआ है। वह परिवहन शाखा पुलिस लाइन में सम्पर्क कर अपना खाता संख्या 20 मार्च 2024 तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध करा दें। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा कि 20 मार्च के बाद वाहन स्वामियों की जिम्मेदारी होगी।

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आकर छात्र की मौत

जौनपुर धारा,खुटहन। धमौर बाजार के तिराहे पर गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर पैदल वापस लौट रहे छात्र की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गये।

नगवां गांव निवासी रामबाबू गुप्ता का 17वर्षीय पुत्र गोविंद सुबह परीक्षा देने गभिरन बाजार स्थित एक इंटर कालेज में गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह पैदल ही वापस घर लौट रहा था। उक्त तिराहे पर पीछे से तेज गति से आ रहा वाहन धक्का मार दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आने से बेहोश हो गया। मौके पर गांव के प्रधान ऊषा देवी के पति राम कुमार उपाध्याय स्वजनों संग पहुंच उसे उपचार हेतु सीएचसी ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।

  • कोचिंग टीचर ने नाबालिग छात्रा से किया दुश्कर्म

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को कोचिंग के दौरान ट्युशन टीचर ने बहला-फुसलाकर दुश्कर्म कर दिया। किशोरी ने इसकी शिकायत अपने परिवार के लोगों को किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी नगर के एक कोचिंग सेंटर पर ट्युशन करने जाती थी। उक्त कोचिंग सेंटर पर मौजूद टीचर ने किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत किशोरी ने अपने परिवार के लोगों को दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की रात दुष्कर्म व पास्को एक्ट से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर आरोपित कोरवलिया गांव निवासी फरदीन अहमद, नईम अहमद व नाजिश नईम उर्फ मोना को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है।