― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने की इफ्तार में शिरकत

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने की इफ्तार में शिरकत

जौनपुर। एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली शनिवार को जौनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष इमरान बंटी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

इफ्तार के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि पीस कमेटी की बैठकों में किसी समुदाय का अपमान किया जाता है तो ऐसी बैठकों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने संकेत दिया कि बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष इमरान बंटी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...