Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeमनोरंजनउसने मुझे कॉफी पर बुलाया लेकिन मैं वहां से भाग निकला...

उसने मुझे कॉफी पर बुलाया लेकिन मैं वहां से भाग निकला…

रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने अनगिनत फिल्में की हैं जिनकी वजह से वो जाने जाते हैं। हाल ही में रवि किशन ने अपने संघर्षों के बारे में बात की है और बताया है कि इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिन कैसे थे। साथ ही उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है।रवि किशन, जिन्होंने भोजपुरी, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में काम किया है, ने हाल ही में अपनी एक्टिंग, संघर्ष के शुरुआती दिनों और एक कास्टिंग काउच के बारे में बात की। रवि, जो ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी टीवी शोज में भी दिखाई दे चुके हैं, ने कहा कि उन्हें फिल्मों में एक्टिंग करने का मौका देने के लिए एक ऑफर दिया गया था। रवि ने कहा कि ये शोबिज में हमेशा होने वाली घटनाएं हैं और वह अजीब स्थिति से ‘भागने’ में कामयाब रहे।रवि किशन (Ravi Kishan) ने रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में बोलते हुए कहा- हां, यह हुआ और यह कुछ ऐसा है जो इंडस्ट्री में होता है। लेकिन मैं किसी तरह बच निकलने में सफल रहा। मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि मुझे अपने काम को ईमानदारी से करना चाहिए। मैं कभी भी शॉर्टकट नहीं अपनाना चाहता था। मुझे पता था कि मैं टैलेंटेड था।’रात को कॉफी पर बुलाया’जब उनसे इस बारे में और पूछताछ की गई कि क्या हुआ था, तो एक्टर ने कहा- मैं उसका नाम नहीं ले सकता, क्योंकि वह अब एक बड़ी हस्ती बन गई है। उसने कहा था, ‘कॉफी पीने रात में आ जाओ। मैंने सोचा कि यह कॉफी कुछ ऐसी है जिसे लोग दिन में लेना पसंद करते हैं, इसलिए मुझे इशारा मिला और मैंने मना कर दिया।रवि किशन की फिल्मेंवि किशन पहली बार 1992 की हिंदी रिलीज़ पीतांबर में दिखाई दिए और तब से बॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम बन गए हैं। उन्हें भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार माना जाता । उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में ‘आर्मी’, ‘हेरा फेरी’, ‘तेरे नाम’, ‘लक’, ‘एजेंट विनोद’, ‘मुक्काबाज़’ शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार ‘लव यू लोकतंत्र’ में देखा गया था, जो पिछले साल रिलीज़ हुई थी और नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में भी वो थे।