टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की शादी के बाद उनका पति निखिल पटेल के घर में शानदार तरीके से गृह प्रवेश हुआ, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस के पति ने शेयर की हैं. छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर अब दूसरी बार शादी करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुकी हैं. प्यार और शादी को एक और मौका देकर वह बहुत खुश हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में धूमधाम से दूसरी शादी की और फिर भारत से साउथ अफ्रीका भी मूव कर चुकी हैं. केन्या में दलजीत का अच्छे से गृह प्रवेश हुआ, जिसकी झलकियां सामने आई हैं.दलजीत का ससुराल में हुआ ऐसा स्वागतनिखिल पटेल ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए एक वीडियो के जरिए दिखाया कि कैसे शादी के बाद उनका और उनकी पत्नी दलजीत कौर का केन्या वाले घर में स्वागत हुआ. कपल का कमरे में गुलाब के फूलों से स्वागत हुआ. पूरे कमरे में गुलाब के फूल बिछा दिए गए थे, बेड पर ‘टेक 2 डीएन’ लिखा था और टेबल पर शैंपियन की बोतल और ग्लास रखे थे. इस वीडियो को शेयर करते हुए निखिल ने कैप्शन में लिखा, “जब आपकी वाटू फैमिली इसे सजाने के लिए घर में घुसती है. चीयर्स!”वहीं, दलजीत कौर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने बताया है कि ससुराल आते ही उन्होंने अपनी अनपैकिंग शुरू कर दी है. वह अपना सामान अपने पति के रूम में सेट करती हुई नजर आईं.इससे पहले दलजीत कौर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर अनाउंस किया था कि वह आखिरकार ऑफिशियली केन्या शिफ्ट हो गई हैं. फोटोज में उन्हें पति के साथ कोजी होते हुए देखा गया था. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “आज आखिरकार ऑफिशियली केन्या में शिफ्ट हो गई. बहुत सारा पागलपन, बहुत सारी खुशी, बहुत सारी खूबसूरत यादें हों… इस जादू को शुरू होने दो.”बता दें कि, दलजीत और निखिल दोनों की ये दूसरी शादी है. निखिल की दो बेटियां हैं, जबकि दलजीत का एक बेटा है.
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
केन्या में Dalljiet Kaur का ससुराल में अनोखे अंदाज में हुआ ग्रैंड वेलकम


