Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरउपचार के दौरान हुई विवाहिता की मौत

उपचार के दौरान हुई विवाहिता की मौत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कर्मही गांव की झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी सर्वेश कुमार की 28 वर्षीय पत्नी अनीता के परिवार ने बताया कि 9जनवरी को अलाव जलाकर ताप रही थी। उसी से वह झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। मृतका का विवाह वर्ष-2022 में हुआ था। उसका मायका गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीन पुर में बताया गया है। इसका एक बेटा ढाई साल का और दूसरा बेटा तीन माह का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अज्ञात कारणों से लगी आग

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के पूरा रामसहाय कोटिला गांव में सोमवार की रात गब्बर गौड़ पुत्र राज कुमार गौड़ के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी के सामान के साथ सोने की बाली, मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल, दस हज़ार नगद जलकर राख हो गया।

गब्बर गौड़ ने बताया की रात को हम लोग सो रहे थे रात्रि बारह बजे के करीब उजाला दिखा जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया गांव वालों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

बिना वारंट घर में घुसने का आरोप, महिला ने दुर्व्यवहार की शिकायत

  • पीड़िता ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के चौरा गांव निवासी अनुसूचित जाति की मुन्नी देवी ने कोतवाली केराकत में तैनात पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, 4जनवरी को कोतवाली के एक उपनिरीक्षक, एक कांस्टेबल तथा एक महिला आरक्षी बिना किसी प्राथमिकी, नोटिस या न्यायालय से जारी तलाशी वारंट के उसके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया और जबरन उसे कोतवाली ले गए, जहाँ करीब तीन घंटे तक बैठाकर अपमानित किया गया। मुन्नी देवी का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसके पुत्र शनि को झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी दी और बचने के लिए रुपए की मांग तक करने लगे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ठंड के बावजूद उसे जमीन पर बैठाए रखा गया और कंबल तक नहीं दिया गया। उसने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर देने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ा, लेकिन जाते समय दोबारा धमकाया भी गया। इस घटना से भयभीत होकर उसका पुत्र शनि घर छोड़कर कहीं चला गया है, जिसका अब तक पता नहीं चल सका है। मुन्नी देवी ने कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि वे अवकाश पर हैं, किंतु मामला संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एनएचएआई के संबंध में बचे हुए भुगतानों को करने का दिया निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एनएचएआई के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रस्तावित एनएच और बाईपास सहित हौज से लाइन बाजार नईगंज होते हुए कुल्हनामऊ बाईपास के चौड़ीकरण की समीक्षा तथा उपस्थित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, संबंधित लेखपाल से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो भी भुगतान अभी भी अवशेष हैं, उस भुगतान को शीघ्र कराना सुनिश्चित करें, और जो भुगतान लिजिटाइजेशन के दायरे में है इसका उल्लेख अवश्य करें। इसके साथ ही उन्होंने लेखपालों को एसआईआर के कार्य को भी प्राथमिकता पर करने के साथ ही अंश निर्धारण, फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को भी ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा.परमानंद झा, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अवकाश के कारण परीक्षाएं स्थगित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने मकर संक्रांति के अवसर पर 15जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

कुलसचिव केशलाल द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार पूर्व घोषित अवकाश तालिका में 14 जनवरी को घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए 15जनवरी (मकर संक्रांति) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते उक्त तिथि को आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय की समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि एवं समय-सारिणी शीघ्र ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। सभी छात्र-छात्राओं, संबंधित महाविद्यालयों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

Previous article
Next article