― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरउत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम में अब्दुल कैश का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम में अब्दुल कैश का हुआ चयन

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के नरहन गांव निवासी मोहम्मद रिजवान खान के बेटे अब्दुल कैश खान का चयन उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के लिए हुआ है। यह चयन 10 जून से 13 जून तक भेपाल मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली जूनियर स्तर की सत्र 2022-23 की राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम 8 जून को अयोध्या से भेपाल के लिए रवाना होगी। अब्दुल कैश खान पूर्व में केराकत स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अकैडमी के खिलाड़ी रहे हैं। वर्तमान में यह स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल ,बरेली में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनके चयन से संतराम निषाद, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रेम नारायण यादव पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, रुपेश शर्मा फुटबॉल प्रशिक्षक, मनीष निषाद फुटबॉल प्रशिक्षक, चंद्रजीत यादव जेई, अरविंद यादव, नवनीत यादव, कयाम खान सभासद, मनीष सोनकर, वीरू यादव, विनोद साहू, जीशान हैदर, स्वतंत्र यादव, राजेश यादव मिश्रा एवं राजेश साहू बैडमिंटन खिलाड़ी सहित तमाम खिलाड़ियों खेल प्रेमियों शुभचिंतकों ने उसी खुशी जताते हुए अब्दुल कैश खान को बधाई दिया।

Share Now...