Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरचोरी की आरोपित महिला समेत दो गिरफ्तार, चेन व नकदी बरामद

चोरी की आरोपित महिला समेत दो गिरफ्तार, चेन व नकदी बरामद

जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन में हुई चोरी के मामले में महिला समेत दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से सोने की चेन के दो टुकड़े व 4100 रुपये मिले हैं। गांव की मिंता देवी पत्नी नन्हकू बिंद के घर से शुक्रवार की रात करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण व 17 हजार रुपये चोरी हो गए थे। पीड़िता ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर दो सगी बहनों समेत चार को नामजद कर चोरी का आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसआइ सर्वजीत यादव व उनके हमराहियों ने तलाश के दौरान आरोपितों गांव के ही संदीप पासवान व पूजा बिंद को सोमवार को गोसाईंपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से मिंता देवी के घर से चोरी हुई सोने की चेन के दो टुकड़े व 4100 रुपये बरामद हुए। आवश्यक लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।