Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमछलीशहर गौरव सम्मान के तहत 75 लोग हुए सम्मानित

मछलीशहर गौरव सम्मान के तहत 75 लोग हुए सम्मानित

जौनपुर धारा, मछलीशहर। पत्रकार विकास परिषद की तरफ से मछलीशहर गौरव सम्मान का आयोजन किया गया इसमें विभिन्न क्षेत्रों के कुल 75 लोगों को प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्रम और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहाकि ऐसे गौरव सम्मान से लोगों का हौसला बढ़ता है और वह और अधिक समाज सेवा के प्रति प्रेरित होते हैं। कहा कि यह सम्मान समारोह अपने आप में अनुकरणीय  अविस्मरणीय इसलिए है क्योंकि इसमें शिक्षक चिकित्सक, पत्रकार, समाजसेवी, व्यवसाय प्रशासनिक वर्ग के कुल 75 लोगों को एक साथ एक मंच पर सम्मानित किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम मनोबल और हौसला दोनों प्रदान करते हैं और इंसान अपने दायित्व को लेकर कुछ अच्छा और सकारात्मक करने की सोचता है। समारोह को पुलिस विभाग के प्रदेश के निवर्तमान आईजी लॉ एंड ऑर्डर बद्री प्रसाद सिंह, रिटायर्ड आईएएस रामसूरत दुबे, आचार्य राकेश कुमार पांडेय, तहसीलदार मूसाराम, प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल और पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा और संचालन भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा ने किया।