जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की सांस्कृतिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था संस्कार भारती द्वारा ईशा हॉस्पिटल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ईशा हास्पिटल ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर डॉ. स्मिता श्रीवास्तव ने कहाकि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से चार व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है। समाज में जो भ्रांति है कि इससे व्यक्ति कमजोर हो जाता है वह निरर्थक है, उसको दूर करना चाहिए। अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। कुल 14 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से राजकमल, बालकृष्ण साहू, आकाश सेठ, ऋतिक यादव, अवनीश कुमार सिंह, इंद्र कुमार, नीरज कुमार, सत्तार, जीतू यादव, आकाश यादव, सुमित गुप्ता, प्रिया, अली अहमद, संतोष पटेल रहे। इस अवसर पर संस्कार भारती काशी प्रांत महामंत्री सुजीत कुमार, जौनपुर इकाई अध्यक्ष डॉक्टर ज्योति दास, उपाध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव, सहकोषाध्यक्ष मनीष अस्थाना, महामंत्री अमित गुप्ता अंशु, संजय गुप्त आदि उपस्थित रहे। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक सुपरवाईजर पूर्णिमा यादव, संतोष कनौजिया, रजनीश मौर्या, आशिष प्रजापति का विशेष सहयोग रहा। शिविर के अन्त में निर्मल कुमार श्रीवास्तव प्रबंधक ईशा हॉस्पिटल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
ईशा हास्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Previous article

