Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरईंट, बेल्ट, धारदार हथियार से जानलेवा हमला पुलिस के सामने मामूली मारपीट

ईंट, बेल्ट, धारदार हथियार से जानलेवा हमला पुलिस के सामने मामूली मारपीट

  • युवक गम्भीर रूप से घायल, फिर भी पुलिस ने हल्के धारा में दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर धारा, जौनपुर। ईंट,बेल्ट सहित धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ मामूली धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। पूछे जाने पर पुलिस यह भी कहती है कि पीड़ित पक्ष द्वारा जैसी शिकायत थी, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज होता है। फिलहाल यह पुलिस की जुबानी रहती है जबकि शिकायत पत्र लिखते समय पुलिस स्वयं कहकर लिखवाती है कि कुछ ऐसा—वैसा लिखोगे तो मुकदमा दर्ज नहीं होगा और उल्टे तुम अन्दर हो जाओगे। इसी डरवश पीड़ित पुलिस के कथनानुसार शिकायत पत्र लिखता है। ऐसा ही एक मामला नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास का है जहां एक रेस्टोरेंट से बाहर निकले नगर के ही अभिषेक निषाद पुत्र मुन्ना लाल निषाद नामक युवक को 4—5 लोगों द्वारा ईंट, बेल्ट सहित धारदार हथियार से जान से मारने की पूरी कोशिश की गयी। इतना ही नहीं, जानलेवा हमला करने वाले मनबढ़ युवक घायल का स्मार्ट फोन व पर्स भी छीन ले गये। किसी तरह जानकारी होने पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गये जहां घायल समाचार लिखे जाने तक भर्ती रहा। उधर सिर में चोट लगने के कारण परिजन सिटी स्कैन कराने घायल को जिला अस्पताल के बाहर निजी जांच केन्द्र पर ले गये जहां पहुंची पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर मामूली धारा 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जबकि घायल के सिर में काफी चोंटें हैं जो गम्भीर हैं। साथ ही मोबाइल व रुपए छीनने का कोई धारा ही नहीं लगायी गयी। ऐसे में लगता है कि पुलिस मामले को रफा—दफा करने के चक्कर में है।