― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइमामबाड़े की जमीन घेरने के विरोध में प्रदर्शन

इमामबाड़े की जमीन घेरने के विरोध में प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के मुफ्ती मोहल्ला की शिया महिलाओं ने चहल्लुम अजादारी और मन्नत मांगने के इमाम बाड़ा की जमीन पर रोक लगा दिये जाने को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि उक्त मोहल्ले के पूर्व सभासद सै.मेंहदी हसन के मकान के सामने पुराना इमाम बाड़ा था। जो कुछ साल पहले गिर गया है। इस पर रमजान के पर्व पर अफतारी, मोहर्रम और चहल्लुम पर अजादारी पूर्वजों के समय से चली आ रही है। मोहर्रम के पूर्व कुछ लोगों द्वारा मनमाने तरीके से प्रशासन को मिलाकर अजादारी स्थल को घेर कर दरवाजा लगा दिया। चहारदीवारी गिरवाने और मोहर्रम पर्व को संपन्न कराने को लेकर क्षेत्रीयों ने मांग किया था। मौके पर अधिकारी और पुलिस ने आकर हिदायत दिया कि इस साल यहां से कोई जुलूस नही उठेगा। उन्होने मांग किया कि तत्काल इमामबाड़े की घेरी गयी जमीन गिरवाया जाय। जिससे मोहल्ला वासी पूर्व की भाँति मोहर्रम का पर्व मना सके।प्रदर्शन करने वालों में नूरजहां, शाहजहां बानो, शाहिन फात्मा, अलीमुन सहित आदि मौजूद रही।

Share Now...