जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के मितावां गांव में पिच रोड से निषाद बस्ती संपर्क मार्ग का बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया साथ ही ग्राम पंचायत भेसिला में विकास के घर से रामजीत के घर तक इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार हर गांव गली मोहल्ले के विकास कार्य के लिए तत्पर है। इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से राहगीरों को आवागमन में सुगमता होगी। इस मौके पर सुरेश चौहान, अंबुज तिवारी, अतुल सिंह, यादवेंद्र सिंह (लवकुश) सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध
बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
इंटरलॉकिंग मार्ग से ग्रामीणों को मिलेगी सहूलियत


