Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआस्था ने नहीं संविधान के नियमों से चलता है देश : तुफानी...

आस्था ने नहीं संविधान के नियमों से चलता है देश : तुफानी सरोज

  • विकास के मुद्दे पर बहस नहीं करना चाहती सरकार

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक नगर के डाकबंगला पर सोमवार को दोपहर विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हो गयी। बैठक में बोलते हुए सपा विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि देश आस्था ने नहीं संविधान के नियमों से सरकार चलती है। विकास के मुद्दे पर बहस नहीं करना चाहती है। जब किसी समाज को ससमाजिक एवं राजनैतिक सम्मान मिला है तो इसका श्रेय संविधान को जाता है। प्रदेश में आज मंहगाई, बेरोजगारी और गुणवत्ता परक शिक्षा के मुद्दे पर सरकार बहस नहीं करती। जनता का ध्यान कैसे भटकेगा इस जुगाड़ में हमेशा व्यस्त रहती है। इस अवसर पर विजय दत्त मौर्य, सत्यनारायण यादव, डॉ. शबनम नाज, सुरेश यादव, आजाद कुरैशी, भगवती सरोज, मनोज राजभर, गुड्डू चौहान, रमेश यादव समेत तमाम सपाई उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पवन मण्डल ने किया।