Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरआसमान की रौनक बढ़ा रहे काले मेघा

आसमान की रौनक बढ़ा रहे काले मेघा

  • बारिश के नाम पर बूंदाबांदी से ज्यादा कुछ नहीं
  • बारिश की आस लगाए बैठे हैं लोग, उमस भरी गर्मी अपने शबाब पर

जौनपुर धारा, जौनपुर। बारिश होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली रही है। बादल आ रहे हैं लेकिन हल्की बूंदाबांदी कर के निकल जा रहे हैं। जिससे गर्मी और उमस लगातार बढ़ती ही जा रही है। पिछले चार–पांच दिनों से ऐसा ही माजरा देखने को मिल रहा है। उमस भरी गर्मी से निजात के लिए लोग बारिश की आस लगाए हुए बैठे हैं। लेकिन काले मेघा केवल शोपीस बने हुए आसमान की रौनक बढ़ा रहे हैं।

लोगों को मानसून आने का इंतजार बेसब्री से था और मानसून आया भी लगभग सही समय पर, बारिश भी हुई। लेकिन पिछले चार–पांच दिन से बारिश रुकी हुई है और गर्मी ऐसी पड़ रही है कि मई–जून की गर्मी उसके आगे फेल है। लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। दिन भर धूप छांव का सिलसिला जारी है। कूलर और पंखे की हवा भी फेल हो गई है। ऐसी थोड़ा बहुत संभाल रही है। दिन में एक दो बार काले मेघा आते तो है बरसने के मूड से लेकिन केवल बूंदाबांदी करके ही चलते बनते हैं। घनघोर काली घटाएं जब आती है। तो लोगों को खुशी तो बहुत होती है कि अब बारिश होगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन बादल जब बिना बरसे ही वापस लौट जाते हैं तो गर्मी मानो दुगुना बढ़ जाती है। रात के मौसम में थोड़ी बहुत राहत दिखाई देती है लेकिन दिन के मौसम में उमस भरी गर्मी हावी रहती है। बेतहाशा बढ़ रही गर्मी और बारिश ना होने की वजह से लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ लगी हुई है। जिसमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। जगह-जगह जल जमाव की वजह से जहरीले मच्छर भी पैदा हो रहे हैं। स्किन संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

  • बिजली कटौती का सिलसिला जारी

उमस भरी गर्मी का सितम तब और बढ़ जाता है जब बिजली कट जाती है। बिजली कटने से लोग परेशान हो जाते हैं। जिनके पास इन्वर्टर है उनका काम तो किसी तरह चल जाता है लेकिन जिसके पास इनवर्टर नहीं है उनको काफी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उमस भरी गर्मी की वजह से रात भर जागना पड़ता है।

  • जलजमाव से पनप रहे मच्छर

बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। पिछले कई दिनो से बारिश ना होने से पानी ऐसे ही रुका हुआ है। जिसकी वजह से उसमें बीमारियों को पैदा करने वाले मच्छर पैदा हो रहे हैं। गली मोहल्लों में लोग मच्छरों से परेशान हैं। रात को चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। मच्छरों से बीमारियां भी फैल रही है। डॉक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ लगी हुई है। जिसमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है।