― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर मे...

खबरे एक नजर मे…

  • दो गैरजमानती वारंटी गिरफ्तारी

जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़  व गैरजमानती वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत गैरजमानती वारंटी रामसिंह पटेल पुत्र स्व.मुन्नीलाल पटेल निवासी हिरामनपुर व मजनू पुत्र बाल किशुन निवासी कुंवरपुर थाना-पवांरा को थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक बासदेव प्रसाद ने हेड कान्सटेबल सर्वेश सिंह, हेड कान्सटेबल आशीष यादव व हेड कान्सटेबल अरविन्द यादव के साथ आठ जुलाई दिन शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

  • कांग्रेस के प्रदेश व पूर्व मंत्री का आज आगमन 

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का आगमन रविवार को 11बजे कलेक्ट्रेट के काशीराम सामुदायिक भवन में होगा। यहां संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन होगा। जिसमें इनके अलावा पूर्व सांसद राजेश मिश्रा एवं पूर्व विधायक नदीम जावेद भी मौजूद रहेंगे। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। उसके अलावा संविधान बचाओ संकल्प सभा को संबोधित कर उन्हें संकल्प दिलाई जाएगी।

  • झाडफ़ूंक के दौरान परिवार के पांच लोग हुए बेहोश, ओझा फरार

जौनपुर धारा, सिकरारा। सिकरारा ग्रामसभा के देवीगंज मुसलमान बस्ती मे शनिवार की तड़के सुबह झाड़फ़ूक के चक्कर मे एक ही परिवार के पांच लोग बेहोशी हालत में पाए गए। आशंका जताई जा रही ओझा ने केमिकल सुंघा दिया था। हालत गंभीर होने पर सभी को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया तथा ओझा मौके से फरार हो गया है।

स्थानीय गांव निवासी रमजान अली(55) की पुत्री नरगिस(21) विगत कई महीनो से बीमार चल रही थी। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल चल रहा था। तबियत मे सुधार न होने पर पिता रमजान अली ने शुक्रवार को एक ओझा को घर पर बुलाकर रात मे ही झाड़-फूंक करवाना शुरू कर दिया। शनिवार की सुबह मस्जिद की अजान सुनकर भाई खालिद रजा की नींद खुली तो केमिकल के अजीब दुर्गध आ रही थी। मकान के एक कमरे के पास पहुंचे तो वहाँ मौजूद ओझा भागने लगा। कमरे मे मौजूद रमजान अली, उनकी पुत्री नरगिस, पत्नी जरीना (48), बहू कमरुल निशा व पड़ोस की महिला हसीना(45) बेहोशी की हालत पड़े हुए थे। दुर्गध इतना अधिक था कि खालिद भी चकराने लगे तभी मौके का फायदा उठाकर ओझा भागने लगा। शोर सुनकर, मस्जिद के हाफिज सरफुद्दीन व बस्ती के लोग आ गए उक्त 24 वर्षीय ओझा अपनी बाइक पर बैठकर भागने लगा तो हाफिज ने चाबी निकाल ली तो वह पैदल ही भाग गया। सूचना पर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से इलाज हेतु चांदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस कमरे से ओझा द्वारा सेवन किये गए केमिकल व अन्य सामान व बाइक बरामद कर थाने लाकर जांच में जुट गई।

  • 11 प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार अमित सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 11 प्रार्थना पत्र पड़े। अधिकारियों ने तीन मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामले के निस्तारण के लिए मौके पर राजस्वकर्मियों और पुलिस की टीम भेजी गई। इस मौके पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष सकलदीप सिंह, कानूनगो अखिलेश यादव, लेखपाल संदीप श्रीवास्तव समेत सभी राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Share Now...