― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरआशा बहू व संगिनी ने किया धरना प्रदर्शन

आशा बहू व संगिनी ने किया धरना प्रदर्शन

जौनपुर धारा,मछलीशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा बहू व आशा संगीनियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आशा बहू कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो लखनऊ में प्रदर्शन होगा। आशा व संगिनी को स्थाई सरकारी कर्मचारी व्ाâा दर्जा दिलाने का मांग सहित पांच सूत्रीय मांग की गई। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि आशा बहू व संगिनियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर कम से कम 18 हजार का वेतन दिया जाय ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। धरने पर जौनपुर जिला अध्यक्ष सुषमा मौर्य, दिव्यांजलि, दुर्गावती पटेल, सीमा पटेल, निर्मला पाठक, कौशल्या, सुशीला सरोज देवी, आशा यादव, उर्मिला देवी, फूल कुमारी आदि उपस्थित रहीं।

Share Now...