Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeव्यापारनौकरियाँआरबीआई ने ग्रेड बी ऑफिसर पद पर निकाली बंपर भर्ती

आरबीआई ने ग्रेड बी ऑफिसर पद पर निकाली बंपर भर्ती

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना है तो इस मौके का फायदा उठाएं. आरबीआई ने कुछ समय पहले ग्रेड बी ऑफिसर पद पर बंपर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही है और जल्द ही अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आने वाली है. इसलिए अगर योग्य और इच्छुक होने के बावजूद आपने अभी तक किसी वजह से फॉर्म न भरा हो तो तुरंत भर दें. आरबीआई के इन पद पर अप्लाई करने की अंतिम तिथि कल यानी 9 जून 2023 दिन शुक्रवार है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से ग्रेड बी ऑफिसिर के कुल 291 पद भरे जाएंगे. इन वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है. इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 100 रुपये है. सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा.

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी rbi.org.in पर.
  • यहां होमपेज पर Opportunities नाम के सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आने के बाद Vacancies नाम के सेक्शन पर आएं.
  • यहां से RBI ग्रेड बी ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2023 नाम का नोटिस सेलेक्ट करें.
  • नोटिस ठीक से पढ़ लें और एलिजबिलिटी भी देख लें.
  • अब Apply Online पर क्लिक करें और अपने सभी जरूरी डिटेल भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटोग्राफ तथा सिग्नेचर की कॉपी स्कैन करके अपलोड करें.
  • अब एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म जमा कर दें.
  • इसी के साथ आपका आवेदन पूरा हो जाएगा.
  • अब इसकी हार्डकॉपी निकालकर अपने पास रख लें.