गौराबादशाहपुर। पुलिस लाइन में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में गौराबादशाहपुर थाने पर तैनात आरक्षी राजेश्वर यादव ने 92किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर समेत कई जनपदों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में आरक्षी राजेश्वर यादव का सामना मऊ पुलिस के पहलवान मंजीत से हुआ। कड़े मुकाबले के बाद राजेश्वर यादव ने आखिरी राउंड में मंजीत को पराजित कर 92किलो वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता जीत ली। उनके शानदार प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित किया। प्रतियोगिता जीतने के बाद जब आरक्षी राजेश्वर यादव गौराबादशाहपुर थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी रवि, मनसा राम गुप्ता, मुन्ना लाल शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि आरक्षी राजेश्वर यादव इससे पहले भी कई कुश्ती मुकाबले जीत चुके हैं और खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
― Advertisement ―
8वां वेतन आयोग: आर्थिक न्याय और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन की चुनौती
8वें वेतन आयोग की मांगें वेतन वृद्धि और पेंशन के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजकोषीय संतुलन पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।
आरक्षी राजेश्वर यादव ने 92किलो कुश्ती प्रतियोगिता जीती, मऊ के पहलवान को हराया

Previous article


