जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा 4 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक भव्य वैचारिक संगोष्ठी का कार्यक्रम ‘युवाओं में राम’ होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके तैयारियों के संदर्भ में सिद्दीकपुर में संघ परिवार द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत ने बताया कि अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात एक नये युग का आरम्भ हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि भारत के प्रत्येक युवा में भगवान राम हृदयांगन करें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विशिष्ट लोगों में प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रमेश, प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य शान्तनु महाराज, प्रयागराज से प्रो.आनन्द शंकर, संघ के प्रान्त बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डा.कुलदीप तथा जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक अजीत की उपस्थिति रहेगी। उक्त बैठक में जिला महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख कार्य विभाग डा.मनीष प्रताप सिंह, डा.नवीन, डा.दिनेश, डा.केदारनाथ, प्रो.वीडी शर्मा, डॉ.इन्द्रजीत, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डॉ. सन्दीप पाण्डेय सतिह आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
भौतिकी विभाग में ‘ब्लैक होल थर्मोडायनेमिक्स’ पर आमंत्रित व्याख्यान
छात्रों को मिली नई वैज्ञानिक दृष्टिजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह भौतिक विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग द्वारा बुधवार को...
आरएसएस आयोजित करेगी वैचारिक संगोष्ठी ‘युवाओं में राम’



