Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआयुर्वेद, होम्योपैथ एवं यूनानी कैंप का हुआ आयोजन

आयुर्वेद, होम्योपैथ एवं यूनानी कैंप का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। नवम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंगलवार को लोहिया पार्क पालिटेक्निक चौराहा जौनपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष के प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.कमल द्वारा भगवान धनवंतरी का पूजन कर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। धनवंतरी दिवस के अवसर पर आयुर्वेद, होम्योपैथ एवं यूनानी कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें रोगियों का निःशुल्क शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच की गई एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया एवं कृषि विभाग द्वारा मोटे अनाज का स्टाल लगाया तथा उसके उपयोग के विषय में बताया गया। इस दौरान उद्यान विभाग द्वारा औषधि पौधों का वितरण किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने विस्तार से आयुर्वेद के सेवन से होने वाले लाभों के सन्दर्भ में जानकारी दी और कहा कि आयुर्वेद का कोई दुष्परिणाम नहीं होता है। कार्यकम में प्रमुख रूप से जिला उद्यान अधिकारी, प्रोजेक्ट उप निदेशक कृषि प्रचार डॉ.रमेश यादव, डॉ.प्रदीप सिंह, डॉ.सुदर्शन बिन्द, डॉ.स्तुति साहनी, डॉ.अनिल कुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, मनोज कुमार सिंह, निलेश यादव, नंदलाल, संजय, धर्मेंद्र सिंह, सोनू यादव एवं फार्मासिस्ट व योग प्रशिक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।