― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआम आदमी पार्टी की बैठक संपन्न

आम आदमी पार्टी की बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की हुई तथा कानपुर में हुए बुलडोजर कांड पर प्रेस वार्ता कर घटना की निंदा व प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। उक्त बैठक के मुख्य अतिथि काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी और विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी कैलाश पटेल एवं गुलाब सिंह राठौर शामिल हुए। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने किया। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी की सरकार आई है तब से अपराध प्रदेश बना कर रख दिया है। उक्त अवसर पर शत्रुघ्न सिंह, अमरनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, गुलाब सिंह राठौर, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, शशिधर चौहान, बंटी अग्रहरी, सभाजीत यादव, मोहम्मद साकिब, अनुराग मणि त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला महासचिव पूजा सिंह, महिला प्रकोष्ठ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बंदना मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...