― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआप जिला कार्यकारिणी कि मासिक बैठक संपन्न

आप जिला कार्यकारिणी कि मासिक बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को सुबह 11बजे आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय स्थित लाइन बाजार पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में महीने की प्रथम मासिक बैठक कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। जिला कार्यकारिणी की बैठक के समापन के बाद सदर विधानसभ्ाा का भी बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर किया गया। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने बताया कि उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पार्टी का गठन ब्लॉक, तहसील व विधानसभा स्तर पर करने के लिए किया जाना है। उन्होने प्रथम मासिक बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को पार्टी विस्तार के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहे कि सभी विधानसभाओं में पदाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द बैठक कर सभी विधानसभाओं के साथ-साथ सभी वार्डों में गठन कर जल्द से जल्द लिस्ट जारी करने के लिए निर्देश दिए। उक्त बैठक में शामिल पार्टी के जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ग़ालिब शेख, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला सचिव डॉ.अमित श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य के.पी. गुप्ता, शशिधर चौहान इस्लाम खान सहित आदि उपस्थित हुए।

Share Now...