Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआने वाले समय में बैंकिंग सेवाएं डिजिटल हो जाएंगी -अनंत कुमार

आने वाले समय में बैंकिंग सेवाएं डिजिटल हो जाएंगी -अनंत कुमार

  • इंडियन बैंक में हुआ ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय इंडियन बैंक की शाखा में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनंत कुमार एजीएम इंडियन बैंक ने अपने उद्बोधन में कहाकि डोर स्टेप बैंकिंग की सेवाएं भी उनके बैंक द्वारा दी जा रही है। उन्होंने लोगों से बैंक के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके सभी लेनदेन उसी ऐप से करने पर जोर दिया। कहाकि आगामी समय में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से डिजिटल हो जाएंगी और लोगों को बैंक तक शायद ही आने की जरूरत पड़े। कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों में वरिष्ठ अधिकारी राजीव रंजन, शाखा प्रबंधक सुभाष चंद गुप्ता, सहायक शाखा प्रबंधक मुरली मनोहर प्रभात, राजन सिंह, फैज हसन, संतोष कनौजिया और ग्राहक उपस्थित थे। संचालन बैंक के अधिवक्ता अनुराग सिन्हा ने किया।