― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआनलाइन ट्रांसफर के चक्कर में जालसाजी का शिकार हुआ भुक्तभोगी

आनलाइन ट्रांसफर के चक्कर में जालसाजी का शिकार हुआ भुक्तभोगी

  • पड़ोसी युवक के कहने पर 52 हज़ार रुपये का हुआ ठगी

जौनपुर धारा, खेतासराय। जालसाजों द्वारा लगातार अपने जाल में लोगों को फंसाने का क्रम जारी है। बेखौफ होकर किसी न किसी को अपना शिकार बना ही रहे हैं। एक ऐसा ही मामला है गाँव निवासी युवक का जिसके द्वारा दिये गए यूपीआई नम्बर में पेमेंट करने के बाद भुक्तभोगी आनलाइन ठगी का शिकार हो गया। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से किया है। अहिरोपरशुरामपुर गाँव निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार 29 सितम्बर को पड़ोसी अमन राजभर ने किसी काम के नाम पर रुपयों की मांग करते हुए यूपीआई नम्बर देकर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने को कहा। अमन द्वारा दिये गए यूपीआई नम्बर में वीरेंद्र ने 17 हज़ार रुपये ट्रांसफर कर दिया। जालसाज ने बुने हुए जाल के मुताबिक अपने निजी नम्बर से भुक्तभोगी को मैसेज कर कहा कि आपका पैसा वापिस खाते में चला गया है, फिर से यूपीआई कर दीजिये। पीड़ित उसके बहकावे में आकर पुनः कर दिया और उसके खाते से दोबारा पैसा कट गया। इस तरह से कुल लगभग 52हज़ार रुपये उसके खाते से गायब हो गया। खाते से पैसा काटते ही उसके पैर के नीचे की जमीन खिसक गयी। अन्तः थकाहारा भुक्तभोगी पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत किया है। अब देखना है पुलिस मामले में क्या करती है, क्या पीड़ित का पैसा वापस करा पाती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा।

Share Now...