Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरआधुनिक तकनीक युग में हमें अपडेट रहने की जरूरत : प्रो.पायल चंदेल

आधुनिक तकनीक युग में हमें अपडेट रहने की जरूरत : प्रो.पायल चंदेल

  • दो सप्ताह का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का दूसरा दिन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन के संगोष्ठी हाल में सोमवार को दो सप्ताह का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के दूसरे दिन केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो.पायल चंदेल ने कहा कि रिसर्च शनैः शनैः और शांति से किया जाने वाला कार्य है। शोध में आधुनिक तकनीक का प्रयोग तेजी से चल रहा है। इस क्षेत्र में बदलाव बहुत जल्दी-जल्दी हो रहे हैं, इसलिए अपने आप को अपडेट करने की जरूरत है। प्रो.पायल ने बेरोजगारी पर बोलते हुए कहा कि आज कोई बेरोजगार नहीं है। बेरोजगारी का मतलब सिर्फ नौकरी ही नहीं जो आप चाहते हो, दूसरी भी जॉब कर सकते हो। आप अपना स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हो। उन्होंने शोध की समस्या, प्राविधि और रिसर्च प्रश्नावली पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही उसके आयामों को उदाहरण सहित समझाया।कार्यक्रम समन्वयक प्रो.अजय प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत, सह समन्वयक डॉ.मनोज पाण्डेय ने कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की रुपरेखा पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। दूसरे सत्र को प्रबंध संकाय के डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने सम्बोधित किया। संचालन डॉ.अनु त्यागी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.जाह्नवी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रो.अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.वीडी शर्मा, डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.सुधीर उपाध्याय, अनुपम कुमार समेत कई शिक्षक और प्रतिभागी उपस्थित थे।