― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरपुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, मध्य प्रदेश के अयान के पैर में...

पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, मध्य प्रदेश के अयान के पैर में लगी गोली

  • गौराबादशाहपुर के चौकी धरसंड के पास सोमवार की रात हुआ आमना-सामना

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना व केराकत कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार की रात मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक मध्य प्रदेश का कुख्यात अयान अली पैर में गोली लगने से घायल हो गये। बदमाशों के पास से मोटर साइकिल, देशी तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर चंदन कुमार राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश आजमगढ से जौनपुर के तरफ आ रहे है। जो कोई संगीन वारदात करने वाले है। केराकत पुलिस भी सूचना पर रामजनम यादव प्रभारी निरीक्षक केराकत मय पुलिस टीम के साथ केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच गए और गौराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ संयुक्तरुप से चेकिंग करने लगे। थोड़ी देर बाद कुछ वाहनों की बीच से एक बाइक पर दो व्यक्ति हाइवे वाले रोड से आते दिखाई दिये। जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर बाइक सवार तेजी से मोड़कर पुनः नेशनल हाइवे से आजमगढ़ की तरफ भागने लगे। चौकी धरसंड मोड पर मोटरसाइकिल सवार नेशनल हाइवे से बायें तरफ चौकी धरसंड गांव के रास्ते पर मुड़ गये और बदमाशों ने पुलिस पार्टी को लक्ष्य करके फायर कर दिया। गोली थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के उपर से निकल गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में फायर किया गया। जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल व्यक्ति से नाम पुछा गया तो अपना नाम अयान अली उर्फ गठरा उर्फ अप्पा पुत्र अफसर अली निवासी वार्ड नं.32ईदगाह ग्वालटोली होसंगाबाद थाना कोतवाली जनपद होसंगाबाद मध्य प्रदेश बताया गया। पुलिस द्वारा काम्बिग के बाद दुसरे अभियुक्त को थोडे दुर से भागते हुए घेर कर पकड़ लिए। जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सफीर हुसैन पुत्र इमरान हुसैन निवासी अचला देवी घाट सिपाह ईरानी मुहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर बताया। घायल अभियुक्त इलाज हेतु सीएचसी चोरसण्ड गौराबादशाहपुर भर्ती किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करने में पुलिस जुटी रही।

Share Now...