Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमतदान के प्रति लोगों को एलईडी वैन ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर...

मतदान के प्रति लोगों को एलईडी वैन ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदान के प्रति किया जागरूक

  • मतदान केन्द्रो पर ईवीएम मोबाइल एलईडी वैन के माध्यम से किया जा रहा है प्रचार-प्रसार

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदाता जागरूकता और ईवीएम व वीवीपैट से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एलईडी वैन शाहगंज तहसील के राजेपुर, सरायख्वाजा, मखमेलपुर बरगांव, कुहिया, तरसांवा सहित विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदान के प्रति आमजन को जागरूक किया। इस दौरान एलईडी वैन पर मौजूद कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बताया कि निर्वाचन में प्रत्येक बूथ पर ईवीएम व वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लोगों को ईवीएम व वीवीपैट से मतदान का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा मशीन से वोट करने के लिए आमजन को वोटिंग भी कराकर उनके द्वारा अंकित वोटों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने बताया कि जनपद में पांच एलईडी वैन चल रही है जो कि जनपद के सभी नौ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर जायेगी जिससे उस क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा सके। इस वैन में ईवीएम मशीन व वीवीपैट मौजूद है, जिसके माध्यम से मतदाता डमी वोट डाल कर मशीन की शुद्धता चेक कर सकते हैं, तथा एलईडी स्कीन के माध्यम से इवीएम वीवीपैट के सम्बन्ध में अन्य जानकारी भी प्रसारित की जा रही है। इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, लेखपाल साहब लाल, अशोक कुमार यादव, अमीन रत्नेश कुमार, अनिल सोनकर, बृजपाल सिंह, बीएलओ कमला देवी सहित गाँव के लोग उपस्थित रहे।