Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरआत्मा योजना के तहत खंड स्तरीय खरीफ किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

आत्मा योजना के तहत खंड स्तरीय खरीफ किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कृषि विभाग द्वारा संचालित सबमिशन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनांतर्गत विकासखंड मछलीशहर के राजकीय बीज गोदाम दाउदपुर सभागार में खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. रमेश चन्द्र यादव ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में उपस्थित किसानों को अवगत कराया। उन्होंने किसानों से कृषि यंत्रों खाद बीज आदि पर अनुदान लेने का सुझाव दिया। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने बल्कि उसे सड़ाकर खाद बनाने की विधि बताया। उन्होंने किसानों को देसी गाय पालने व उसके गोबर व मूत्र का खाद के रूप में प्रयोग करने की सलाह दिया। किसानों को जैविक उर्वरक प्रयोग करने मृदा परीक्षण कराने की सलाह दिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी विवेक सिंह ने किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजारीकरण का लाभ किसान कैसे लें व अन्न श्री योजना के तहत मोटे अनाज के उपयोग व लाभ की विस्तृत जानकारी दिया। इस दौरान किसानों को उर्द, मूंग, अरहर, कोदो, रागी, सांवा, बाजरा का बीज वितरण विâया गया। इस अवसर पर सुनील बिन्द, कमलेश मिश्रा, बीटीएम प्रमोद उपाध्याय, संजय कुशवाहा, सुधाकर वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, क्षितिज कान्त पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, अनिल, अच्छेलाल, राजेश सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश मिश्रा व संचालन बीज गोदाम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया।