जौनपुर धारा, जौनपुर। सहकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राष्ट्रव्यापी संगठन सहकार भारती जौनपुर एवं सखी वेल्फेयर फाऊंडेशन जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान मे नारी स्वालंबन हेतू स्वयं सहायता समूह गोष्ठी का आयोजन सहकार भारती के जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह िंरकू की अध्यक्षता मे बुधवार 1 फरवरी 2023 को प्राथमिक विद्यालय खानपट्टी, हरदीपुर मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि मधुबाला साबू राष्ट्रीय प्रमुख एसएचजी प्रकोष्ठ, विशिष्ट अतिथि रेवती राष्ट्रीय महिला, प्रमुख अतिथि राजेश शर्मा राष्ट्रीय सह प्रमुख प्रकोष्ठ, कोमल गुप्ता सह प्रमुख प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, प्रीती गुप्ता जिला महिला प्रमुख एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा सहकार भारती के संस्थापक स्व.लक्ष्मणराव ईनामदार व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सृजन ही आर्थिक शक्ती का आधार होता है। भारत की सबसे बड़ी शक्ती जनशक्ति है यदि ईसे अच्छा नेतृत्व और दक्ष लोगो का साथ मिल जाये तो अर्थतंत्र मजबुत हो जायेगा। सहकार भारती महिलाओ को अर्थिक रुप से मजबुत बनाने के लिये हर सम्भव कोशिश कर रही है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि स्वयं सहायता समूह मे कार्य करने वाली महिलाओ मे जुनून है जो उन्हे अर्थिक रुप से मजबुत बनायेगी। स्वयं सहायता समूह का प्रमुख लक्ष्य गरीब लोगो के बीच नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। राजेश शर्मा एवं कोमल गुप्ता ने छोटे छोटे सस्ते उत्पाद के निर्माण एवं विक्री पर चर्चा की। जिला महिला प्रमुख प्रीती गुप्ता ने समूह की महिलाओ से कहा कि आप सभी जज्बे से कार्य करे, प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छा रक्खे, आपको रुकना नही है किसी भी जरुरत पर सहकार भारती आपके साथ है। जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू ने समूह के लोगो को आश्वासन दिया कि जल्द ही सहकारिता विभाग मार्केटिंग एजेन्सी बनाकर अच्छी सुविधायें उपलब्ध करायेगा जिससे समूहों के बने प्रोडक्ट की बेहतर मार्केटिंग की जा सके। स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण की जरुरत है जिसे सहकार भारती कर रही है। जिला सह महिला प्रमुख द्वय अर्चना सिंह, रजनी साहू ने अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर व जिला महामंत्री भोला नाथ मिश्रा, एसएचजी प्रमुख जौनपुर किरन जायसवाल ने अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुचने पर स्वयंसेवक रंगीले निषाद के नेतृत्व मे दर्जनो लोगो द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना सिंह ने किया और अन्त मे जिला महामंत्री भोला नाथ मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
आत्मनिर्भरता एवं स्वालंबन का सपना साकार करेगी सहकार भारती : मधुबाला साबू


