जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के तियरा बहरीपुर मोड़ पर ऑटो रिक्शा और बाइक में जोरदार टक्कर होने से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया और एक युवक को उसके स्वजनों ने बाइक से उसे लेकर निजी अस्पताल चले गए। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर ने प्राथमिवâ उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। खुटहन थाना क्षेत्र के अंगुली गांव निवासी मोहम्मद दानिश, मोहम्मद बेलाल और मोहम्मद रईस तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर बारात में जा रहे थे। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के तियरा बहरीपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि एक ऑटो रिक्शा और बाइक में टक्कर होने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें मोहम्मद दानिश और मोहम्मद बेलाल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया और मोहम्मद रईस को उनके स्वजन बाइक से उन्हें लेकर निजी अस्पताल लेकर चले गए।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आटो रिक्शा और बाइक में टक्कर, तीन युवक घायल


