जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। शादी विवाह में लाईट डेकोरेशन का काम करने वाले युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव निवासी बरकत अली (40) पुत्र शमशेर अली शादी विवाह व अन्य शुभ अवसरों पर लाईट सजावट का काम करता था। तय शुदा आर्डर के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 1 बजे वह औंह गांव में एक तिलक समारोह में लाईट डेकोरेशन का काम कर रहा था तार कहीं से कटा हुआ था कि अचानक वह काम करते वक्त बिजली की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन में लोग उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आये जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
करेंट लगने से युवक की मौत

Previous article
Next article

