Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने गिराया बाउंड्री वाल

दबंगों ने गिराया बाउंड्री वाल

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में सोमवार की देर रात्रि में दबंगों ने नवनिर्मित बाउंड्री वाल को गिरा दिया। जानकारी के अनुसार इंद्रदेव यादव निवासी मझगवां खुर्द ने अपनी आराजी का दफा 41 कराया था पत्थर गड्डी भी हो चुकी थी। उप जिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा के आदेश पर सोमवार की सुबह भारी पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार केराकत एवं कानूनगो के साथ राजस्व टीम के लोग मौके पर पहुंचकर कब्जा दखल कराया। सारे दिन काम होता रहा और खेत की बाउंड्री लगभग 5 फीट चारों तरफ से उठ चुकी थी कि देर रात में दबंगों ने धावा बोलकर बाउंड्री वाल गिराने लगे और मना करने पर इंद्रदेव के मकान पर चढ़ आये। उनके घर पर लगे सीमेंट की चादर को ईट और पत्थरों से मार मार कर चकनाचूर कर दिया। इन्द्रदेव ने घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस चौकी पराऊगंज सहित डायल 112 पर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी लोग फरार हो गये। इंद्रदेव ने स्थानीय थाने पर राजेश यादव, दिनेश यादव पुत्रगण बिरजू, दिलीप पुत्र बृजलाल यादव, राकेश उर्फ मल्लू पुत्र लालचंद एवं आठ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाने पर लिखित तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।