Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयआजादी-हकीकी मार्च के दौरान मारी गई थी गोली

आजादी-हकीकी मार्च के दौरान मारी गई थी गोली

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के अध्यक्ष पर पिछले साल आजादी-हकीकी मार्च के दौरान गोली मारी गई थी. इस जानलेवा हमले में इमरान खान को गोलियां मारी गई थी. इस मामले की जांच में पाकिस्तान पुलिस ने सोमवार (16 जनवरी) को जानकारी दी कि हमले से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस ने बताया कि दो पीएमएल-एन कार्यकर्ताओं- मुदस्सर नजीर और अहसान अली को गुजरांवाला डिवीजन से उनके सोशल मीडिया पोस्ट की मदद से गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा दूसरे संदिग्ध आरोपी तैयब बट को पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद नावेद के इस्तेमाल किए हथियार को छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

आजादी-हकीकी मार्च के दौरान मारी गई गोली

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को 3 नवंबर को दाहिने पैर में गोली लगी थी. हमले के वक्त वो पाकिस्तान के वजीराबाद क्षेत्र में मिड टर्म इलेक्शन कराने के लिए आजादी-हकीकी मार्च को लीड कर रहे थे. वो मार्च के दौरान एक कंटेनर-माउंटेड ट्रक पर दूसरे लोग के साथ खड़े थे. पाकिस्तान का वजीराबाद क्षेत्र लाहौर से 150 किमी दूर है. पुलिस ने पहले मुख्य संदिग्ध मोहम्मद नवीद को गिरफ्तार किया था, जिसने अपने चचेरे भाई वकास के साथ पूर्व पीएम इमरान खान पर गोलियां चलाई थीं. नावेद न्यायिक रिमांड पर है, जबकि वकास फिजिकल रिमांड पर जेआईटी की हिरासत में है.

हत्या कराने के पीछे ताकतवर लोग थे

पुलिस के मदद से गिरफ्तार तीन नए गिरफ्तार संदिग्धों को एक आतंकवाद विरोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन दिन की रिमांड के लिए संयुक्त जांच दल (जेआईटी) की हिरासत में दे दिया. इमरान खान ने हाल ही में आरोप लगाया था कि जेआईटी के सदस्यों पर उनके खिलाफ हत्या की साजिश की जांच के निष्कर्षों से खुद को दूर करने के लिए दबाव डाला जा रहा है. इमरान खान ने दोहराया कि “मेरी हत्या कराने के पीछे ताकतवर लोग थे. उनकी पार्टी ने दावा किया है कि इमरान खान को मारने के लिए तीन शूटर भेजे गए थे.