जौनपुर धारा, जफराबाद। प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर के मैदान में आयोजित अंतरजनपदीय बॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आजमगढ़ की टीम ने टीडी कालेज की टीम को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। उक्त प्रतियोगिता में वाराणसी, आजमगढ़ तथा जनपद की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। आजमगढ़ की टीम ने अपने मुकाबले के सारे मैच जीते। फाइनल में टीडी कालेज के साथ हुए कड़े मुकाबले में 21-18 से जीत दर्ज किया। मैच के रेफरी विक्रम सिंह व आलोक सिंह रहे। विजेता तथा उपविजेता टीम को वीरेंद्र सिंह द्वारा ट्राफी देकर पुरुस्कृत किया गया। इस टूर्नामेंट के आयोजक शिवम सिंह, मनोज सिंह, घनश्याम सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया।
― Advertisement ―
आजमगढ़ की टीम ने टीडी कालेज को हराकर जीता खिताब
Previous article

