Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआग से बचाव के लिए स्कूली बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण

आग से बचाव के लिए स्कूली बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर धारा,केराकत। भीषण गर्मी में जगह-जगह आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर अग्निशमन विभाग भी अलर्ट है। इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। इसी सन्दर्भ में आज केराकत में स्थित स्वामी विवेकानंद इण्टरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को आग से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया। प्रभारी फायर स्टेशन केराकत अखिलेश पांडे और सूबेदार यादव के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह क्षेत्र के सिहौली गाँव में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल व राजकुमारी इंग्लिश मीडियम स्कूल सरकी, और जीडी पब्लिक स्कूल केराकत के विद्यालयों पर अग्निशमन विभाग की टीम ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। बच्चों को कपड़े एवं बाल्टी का प्रयोग करके अलग-अलग विधि से आग बुझाने की कई गतिविधियां सभी बच्चों को बताया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक अमित यादव, अध्यापक राममिलन यादव, प्रिया यादव, आंचल विश्वकर्मा, छाया यादव, पूनम सिंह, पूनम यादव, सलवा खान आदि अध्यापक उपस्थित रहे।