Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआख्या रिपोर्ट में खराब प्रदर्शन पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

आख्या रिपोर्ट में खराब प्रदर्शन पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड प्रगति आख्या रिपोर्ट सम्बंधी बैठक मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रगति आख्या रिपोर्ट में जिन भी विभागों जैसे आबकारी विभाग, मंडी (शहर), निर्विवाद उत्तराधिकार, स्वामित्व योजना में प्रगति आख्या रिपोर्ट में खराब प्रदर्शन करने पर सम्बंधित विभागों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि एंटी भू-माफिया में लंबित मामलों में कार्यवाही किया जाए, साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुसहर बस्ती में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाए, जीएसटी के संदर्भ में निर्देशित किया कि राजस्व संग्रह बढ़ाएं, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन के तहत पीएम आवास योजना के अंतर्गत पहली और तीसरी किस्त जारी करने से पहले जांच कराई जाए, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व संग्रह बढ़ाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदारगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।