Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरआकाशीय बिजली से श्रमिक की मौत, एक दर्जन झुलसे

आकाशीय बिजली से श्रमिक की मौत, एक दर्जन झुलसे

  • गम्भीर रूप से झुलसे चार श्रमिकों को भेजा गया जिला अस्पताल

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के पोरईकला गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 11 मजदूर  झुलस गए। सभी को पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से झुलसे चार श्रमिकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाहगंज (सोंधी) ब्लाक के पोरईकला गांव में मनरेगा के लगभग दो दर्जन मजदूर तालाब की खुदाई कर रहे थे। जिसमें पड़ोसी गांव पोरईखुर्द गांव के मजदूर भी काम कर रहे थे। लगभग सायं चार बजे अचानक चमक गरज के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली मजदूरों पर गिर गई। जिसमें काम कर रहे मजदूरों में पोरईखुर्द निवासी 60 वर्षीय दासी राजभर, 52 वर्षीय किरन पत्नी धन्नू बिंद, 56 वर्षीय कन्हैया राजभर, 42 वर्षीय कमला पत्नी बहादुर, 45 वर्षीय अनीता पत्नी लालमन बिंद, 50 वर्षीय लीलावती पत्नी कमला बिंद, 42 वर्षीय रेखा पत्नी फिरतू बिंद, 50 वर्षीय कृपा पुत्र कमलेश बिंद, 36 वर्षीय सुनीता पत्नी रामधारी, 38 वर्षीय दुर्गावती पत्नी चंद्रजीत, 40 वर्षीय चंद्रजीत पुत्र शिकाड़ी, 53 वर्षीय सीता पत्नी कन्हैया झुलस गए। प्रधान पति फिरतू यादव ने झुलसे मजदूरों को अपने वाहन से पीएचसी सोंधी पहुंचाया जहां डाक्टर ने दासी राजभर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे किरन, कन्हैया, कमला और सीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधान पति ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।