जौनपुर धारा, जौनपुर। कार्यालय महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के पत्र दिनांक 25 अगस्त के क्रम मे उ.प्र.बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जनपद मे संचालित 2705 परिषदीय विद्यालयों मे प्रतिवर्ष की भांति 01 सितम्बर को ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘स्वच्छता शपथ दिवस’ मनाकर शुभारम्भ किया गया। जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा ‘स्वच्छता शपथ‘ली गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, वि.क्षे.शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज, एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सुईथाकला के साथ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय मे कार्यरत समस्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्राओं, विद्यालय प्रांगण मे उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिकों को ‘स्वच्छता शपथ‘ दिलाते हुये विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के महत्व एवं लाभ के सम्बंध में अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि स्वच्छता की आदत हमारी परंपरा और संस्कृति में है। व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वच्छता और नैतिक स्वास्थ्य के बीच घनिष्ठ संबंध है। व्यक्तिगत स्वच्छता को शरीर और आत्मा की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है जो स्वस्थ और आध्यात्मिक संबंध प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उक्त कथनों के साथ विद्यालय प्रांगण मे उपस्थित समस्त अधिकारी वर्ग, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। विद्यालय प्रांगण मे उपस्थित समस्त अधिकारी वर्ग, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा एक स्वर मे आत्मानुभूति के साथ ‘स्वच्छ भारत’ के निर्माण हेतु अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन एवं अन्य सामान्य नागरिकों को जागरूक करनें की शपथ ली गयी।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
आकस्मिक निरीक्षण कर दिलायी स्वच्छता शपथ

Previous article


