Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदो पक्ष भिड़े, एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

दो पक्ष भिड़े, एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा तिराहे के पास शुक्रवार की शाम बाइक ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष से दलित उत्पीड़न तो दूसरे पक्ष से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है। शेरापट्टी गांव निवासी दलित शिवम रजक का आरोप है कि वह स्थानीय एक दुकान पर मजदूरी का काम करता है। साम को वह दुकान का सामान लेकर बाइक से लौट रहा था। पीछे से बाइक से आ रहे पिलकिछा खोभरियां गांव के नीरज यादव उसे रोक मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के नीरज का आरोप है कि वह अपनी पत्नी को दवा दिलाकर वापस घर लौट रहा था। ओवरटेक को लेकर शिवम और? उसके साथियों ने उसे मारापीटा। मामले में पुलिस शिवम रजक की तहरीर पर नीरज यादव, रोहित यादव व एक अज्ञात के खिलाफ दलित उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के नीरज यादव की तहरीर पर पुलिस ने शिवम, रविकांत विश्वकर्मा,अरुण विश्वकर्मा और चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोप के आधार पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।