Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरआई केयर सेंटर का राज्यमंत्री ने फीता काट कर किया शुभारंभ

आई केयर सेंटर का राज्यमंत्री ने फीता काट कर किया शुभारंभ

जौनपुर धारा, केराकत। नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित माधव आई केयर सेंटर का मंगलवार की दोपहर राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने फीता काट कर किया शुभारंभ। उन्होने कहा कि चिकिस्तक को भगवान का दर्जा प्राप्त हुआ है। शिक्षक और चिकित्सक अपने माध्यम से समाज की सेवा करते है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा में आई सेंटर महत्वपूर्ण है जो हमारी देखने की ज्योति को बढ़ाता है। आपकी आंख अच्छी रहेगी तो आप दुनिया को अच्छी तरह से देख पाएंगे। खास कर ग्रामीण अंचलों व बाजारों में चिकित्सा सुविधाओं का अभाव रहता है ऐसे में आई केयर सेंटर के खुलने से लोगो को सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सह संयोजक काशी क्षेत्र श्री संजय पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष केराकत संजय सिंह, जिला महामंत्री अनु.मो.अजय सोनकर शास्त्री, परमानन्दपुर प्रधान श्यामनारायन प्रजापति, सोशल मीडिया प्रभारी अजित सिंह, सुरेंद्र यादव, विष्णु गुप्ता, प्रदीप पिंक, उदयभान यादव, राजेश्वर राय, जेके सिंह, नीलकमल नागर, सोशलमीडिया मण्डल संयोजक विश्वजीत समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत केयर सेंटर के संचालक रणधीर यादव ने किया।