Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआईपीएल ऑक्शन में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रवि सिंह पर राजस्थान रॉयल्स ने...

आईपीएल ऑक्शन में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रवि सिंह पर राजस्थान रॉयल्स ने जताया भरोसा

  • रेलवे क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन के दम पर मिला बड़ा मंच, 95लाख रुपये में हुआ चयन
  • कोच विजय प्रकाश ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य रवि सिंह ने घरेलू क्रिकेट से आईपीएल तक का सफर तय कर विश्वविद्यालय और जनपद को गौरवान्वित किया है।आईपीएल 2026ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन पर भरोसा जताते हुए 95लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इस उपलब्धि के बाद विश्वविद्यालय परिसर और खेल जगत में हर्ष का माहौल है। रवि सिंह के चयन पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के क्रिकेट प्रशिक्षक विजय प्रकाश ने उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच विजय प्रकाश ने कहा कि रवि ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।मऊ जिले के निवासी रवि सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की उस टीम के अहम सदस्य रहे हैं, जिसने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता, कानपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया था। विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन भारतीय रेलवे की टीम में हुआ, जहां वे वर्तमान में पेशेवर क्रिकेटर के रूप में खेल रहे हैं।रवि सिंह रेलवे की ओर से रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंटों में लगातार हिस्सा ले चुके हैं। हाल ही में सीमित ओवरों के एक मुकाबले में खेली गई उनकी तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी ने चयनकर्ताओं और फ्रेंचाइजी स्काउट्स का विशेष ध्यान आकर्षित किया, जिसका परिणाम आईपीएल ऑक्शन में चयन के रूप में सामने आया। रवि सिंह की यह उपलब्धि पूर्वांचल क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएल जैसे विश्वस्तरीय मंच पर खेलने से उनके खेल में और निखार आएगा तथा भविष्य में वे राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।