जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के अहियापुर स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस में शनिवार को दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे विभाग व आस-पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जानकारों की मानें तो क्षमता से अधिक भार ट्रांसफार्मर पर होने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी। शनिवार को विभाग के पास लगे एक बड़े ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने जवानों में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन उससे पहले ट्रांसफार्मर में बूरी तरह से आग लगी थी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अहियापुर विद्युत पावर हाउस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी


